फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: दिल्ली-अक्षरधाम एक्सेस कंट्रोल रोड पर बड़ा हादसा, कोहरे के कारण कई वाहन टकराए

दिल्ली-अक्षरधाम से बागपत तक बने एक्सेस कंट्रोल मार्ग पर मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। घने कोहरे और बेहद कम विजिबिलिटी के कारण एक दर्जन से अधिक वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में एक दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना बागपत के खेकड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत हसनपुर मसूरी गांव के पास हुई। टक्कर इतनी तेज थी कि कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस, एनएचएआई और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम ने घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया। प्रारंभिक जांच में हादसे का मुख्य कारण घना कोहरा और कम विजिबिलिटी बताया जा रहा है। फिलहाल मार्ग पर यातायात को नियंत्रित कर लिया गया है और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने का कार्य जारी है। प्रशासन ने वाहन चालकों से कोहरे के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें