उत्तर प्रदेश के बड़ौत के दिगंबर जैन कॉलेज के ए फील्ड में चल रहे पंचकल्याणक महोत्सव के चौथे दिन नगर में सोधर्म इंद्र की बैंडबजों के साथ रथयात्रा निकाली गई। यात्रा महोत्सव स्थल से शुरू होकर अतिथि भवन, गांधी रोड से होते हुए दिगंबर जैन कॉलेज परिसर में सम्पन्न हुई। यात्रा में सुंदर झांकी आकर्षण का केंद्र रही।