बागपत के जैन अतिथि भवन में सिखों के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें बलिदान दिवस के अवसर पर कीर्तन किया गया। अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर से आए प्रसिद्ध कथा वाचक धर्मवीर सिंह ने कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को निहाल किया। कार्यक्रम के उपरांत गुरु का अटूट लंगर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।