खासपुर गांव के पास रजवाहे की पटरी टूटने से किसानों की डेढ़ सौ बीघा फसल जलमग्न होने से नुकसान हुआ है। वहीं पानी के बाहव के चलते खासपुर मंसुरपुर मार्ग पर 15 मीटर सड़क बह गई है। इससे राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने रजवाहे की पटरी की मरम्मत कराने की मांग की है।