बागपत। रटौल के भागौट गांव से बड़ा गांव तक विधानसभा यूनिटी यात्रा निकाली गयी रटौल पहुंचने पर यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया इस मौकें पर बोलते हुए राज्यमंत्री जंसवत सिंह सैनी ने कहा की यात्रा का उदेश्य राष्ट्र में एकता अखंडता समरमता के संदेश को जन जन तक पहुंचाना है। दरअसल सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वी जयंती पर भाजपा द्वारा भव्य एकता यात्रा निकाली जा रही है। मंगलवार को बागपत विधानसभा में भी यात्रा का आयोजन किया गया भागौट गांव से विधानसभा यूनिटी मार्च यात्रा का आयोजन शुरू किया गया जो हजारों लोगो की सख्या में यात्रा शुरु की गयी जिसमे उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री जंसवत सिंह सैनी और विधायक योगेश धामा ने भाग लिया यात्रा जब रटौल कस्बें में पहुंची तो भाजपा नेता हाजी मुन्तजिर ने यात्रा पर पुष्प वर्षा कराते हुए यात्रा का स्वागत किया जहा लोगो को सम्बोधित करते हुए राज्यमंत्री जंसवत सिंह सैनी और विधायक योगेश धामा ने कहा की यात्रा का उदेश्य राष्ट्र में एकता अखंडता समरमता के संदेश को जन जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा की सरदार पटेल केवल एक व्यक्ति नही बल्कि राष्ट्र की एकता दृढता और स्वाभिमान के प्रतीक है। उन्होंने लौह पुरुष संकल्प और कर्मशीलता ने भारत को अखंड स्वरूप प्रदान किया यात्रा में पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, प्रवीन प्रधान,पूर्व जिला पंचायत सदस्य चौधरी मुब्बसिर,राजेश,भोपाल सिंह,सहित हजारो लोग मौजूद थे।