दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और बेटी की मौत हो गई। गाजियाबाद के खिचरा गांव का रहना वाला दिलशाद अपनी मासूम बेटी को बाइक पर लेकर बागपत से अपने गांव के लिए चला था। लेकिन राष्ट्रवंदना चौक पर बाइक की ट्रक से टक्कर हो गई। दिलशाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।