बागपत अमीनगर सराया में छह बाइक सवार बदमाशों ने एक कपड़ा शोरूम और एक ज्वैलरी शोरूम पर डाका डाला। डकैतों ने बंदूक की नोंक पर दोनों शोरुम में जमकर तांडव मचाया और लाखों की नकदी और कीमती सामान लूटकर फरार हो गए। वहीं जाते वक्त बदमाशों ने हवाई फायरिंग करते हुए इलाके में दहशत भी फैला दी। मौके पर पहुंची पुलिस को वारदात से गुस्साए व्यापारियों के विरोध का सामना भी करना पड़ा।