फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होलिका दहन पर जमकर थिरके युवा, मचाया हुड़दंग; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Tue, 03 Mar 2026 01:54 PM IST

होली का होली को लेकर साेमवार की रात शुभ मुहूर्त में होलिका का दहन किया गया। वहीं बहुत से स्थानों पर होलिका का दहन नहीं हुआ। जहां मंगलवार की रात होलिका का दहन किया जाएगा। नगर के सब्जीमंडी चौराहे पर होलिका दहन के दौरान वाराणसी से आए कलाकारों ने मसाने की होली खेली। जिसे देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सब्जी मंडी चौराहे पर स्थित होलिका स्थल को पहले लोगों ने उपले और लकड़ी से पूरी तरह से सजाया गया था। इसके पहले वाराणसी से आए कलाकारों ने मसान की होली खेलना शुरू कर दिया। बीच सड़क चल रहे इस कार्यक्रम को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज कारनामे दिखाए। मुंह में पेट्रोल भरकर आग जलाना विशेष रुप से शामिल रहा। इस दौरान रह-रहकर गूंज रहा जोगिरा बरबस ही लोगों का ध्यान अपनी ओर से आकर्षित कर रह रहा था। छतों से महिलाओं ने भी इस हैंरतअंगेज कारनामों का लुत्फ उठाया। इसके बाद होलिका दहन किया गया। लोगों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। देर रात तक यह कार्यक्रम चलता रहा। लोगों द्वारा लगाए जा रहे जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। सौरभ डालमियां ने बताया कि मसान की होली के लिए वाराणसी से कलाकारों को बुलाया गया था। देर रात तक यह कार्यक्रम चला, जिसका लोगों ने लुत्फा उठाया। कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें