फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्टाग्राम रील के लिए बुलेट में लगाई आग, युवक गिरफ्तार; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Sat, 16 May 2026 05:33 PM IST

आजमगढ़ शहर कोतवाली क्षेत्र में सोशल मीडिया पर खतरनाक रील बनाकर वायरल करना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने बुलेट मोटरसाइकिल में पेट्रोल डालकर आग लगाने और उसका वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त बाइक को भी सीज कर दिया गया है। सीओ सिटी शुभम तोदी ने बताया कि सिविल लाइन चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार मिश्रा की तहरीर पर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज किया गया। मीडिया सेल को प्राप्त वीडियो में इंस्टाग्राम आईडी “serveshsonkar” से एक युवक बुलेट मोटरसाइकिल के चारों तरफ पेट्रोल डालकर उसमें आग लगाते हुए दिखाई दिया। सीओ सिटी शुभम तोदी ने बताया कि यह कृत्य न केवल लापरवाहीपूर्ण और खतरनाक था, बल्कि इससे आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सड़क भी क्षतिग्रस्त हुई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने शुक्रवार को डीएवी कांशीराम आवास निवासी आरोपी सर्वेश सोनकर को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल को सीज कर दिया है और आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें