फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप;video

आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के सहनूडीह गांव में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव उसके ससुराल के एक बंद कमरे में पंखे से लटका मिला। मृतक के परिजनों ने इस घटना को हत्या करार देते हुए उसकी पत्नी, साले और ससुर पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई करने की बात कही है। जौनपुर जिले के गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के आरा गांव निवासी उपेंद्र पाठक उर्फ बॉबी पाठक बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे अपनी दूसरी पत्नी सुप्रिया पाठक के साथ बरदह थाना क्षेत्र के सहनूडीह स्थित अपने ससुराल पहुंचे थे। बताया गया कि वह अपनी बीमार सास का हालचाल जानने के लिए आए थे। देर रात घर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद उपेंद्र का शव बंद कमरे में बेडशीट के सहारे पंखे से लटका हुआ पाया गया। सूचना मिलते ही बरदह पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। शव को देर रात ही पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया। घटना स्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने बारीकी से जांच की और घटनास्थल से महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। टीम ने कमरे की वीडियोग्राफी भी कराई। घटना की सूचना मिलते ही शुक्रवार सुबह मृतक के गांव से बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण सहनूडीह पहुंच गए। उन्होंने ससुराल पक्ष पर हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और तत्काल हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। मृतक की मां राधिका पाठक ने कहा कि उनके पुत्र की हत्या की गई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस और उनकी बहू ने उन्हें घटना की सूचना नहीं दी और रात में ही शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया। उन्हें घटना की जानकारी मृतक के बड़े पुत्र राज पाठक से मिली, जो कहीं बाहर नौकरी करता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें