फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शिफ्ट हुआ परिवहन कार्यालय, पटरी पर नहीं आई व्यवस्था

शासन ने किराया देने से इनकार किया तो आनन- फानन आजमगढ़ में परिवहन कार्यालय को आईटीआई परिसर में शिफ्ट कर दिया। इस कार्य को दो दिन हो चुके हैं। अभी तक सारे सिस्टम आदि लगाने का कार्य चल रहा है। जिसका परिणाम है कि अब तक यहां सारा कार्य बाधित है। नगर के हरबंशपुर में परिवहन विभाग का कार्यालय किराए के भवन में संचालित हो रहा था। परिवहन आयुक्त ने एक सितंबर से भवन का किराया देने से इनकार कर दिया। वहीं गंभीरवन में बन रहा परिवहन विभाग का कार्यालय अभी तक हैंडओवर नहीं हो पा रहा है। जिसके कारण कार्यालय को दूसरी जगह शिफ्ट करना विभाग के लिए चुनौती बन गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें