मऊ जिले के मधुबन थाना के सीधा अहिलासपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने पीजीआई के डाक्टरों पर पुत्री के कूल्हे का लापरवाही पूर्वक ऑपरेशन करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने जिले के सीएमओ को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उक्त डाक्टरों ने पुत्री के कूल्हे के ऑपरेशन के दौरान अंदर टूल किट छोड़ने के साथ कूल्हे की हड्डी भी तोड़ दी है।