फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आजमगढ़ में 300 लोगों ने ग्रहण की सपा की सदस्यता, सांसद धर्मेंद्र ने दिलाई शपथ

अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 31 Aug 2024 07:55 PM IST

आजमगढ़ के हाइडिल चौराहा सिधारी पर शनिवार को समाजवादी छात्र सभा द्वारा छात्र-नौजवान जागरूकता एवं सदस्यता अभियान आयोजित किया गया। जिसमे सांसद धर्मेंद्र यादव, सदर के विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर विनीत कुशवाहा, जिलाध्यक्ष हवलदार यादव की उपस्थिति में 300 नौजवानों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। सांसद धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि आजादी से लेकर अब तक जब-जब छात्र नौजवानों ने अंगड़ाई ली है तब तब सत्ता का परिवर्तन हुआ है। अब लग रहा है कि प्रदेश और देश के नौजवानों ने अंगड़ाई ली है। तानाशाही भाजपा सरकार ने नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। जब से सरकार आई है तब से पेपर लीक के मामले में सरकार ने रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने कहा कि 2027 में सरकार बनने पर जहां नौजवानों को सरकारी नौकरियों का बंदोबस्त किया जाएगा। तो वहीं बेरोजगारों के लिए भी रोजगार की व्यवस्था बनाई जाएगी। कार्यक्रम में 300 नौजवानों को सदस्य बनाया गया। इस मौके पर समाजवादी छात्र सभा जिलाध्यक्ष कुणाल मौर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष, अभिषेक यादव (अच्चू), सौरभ तिवारी, संदीप यादव, सुंदरम पांडेय, अखिलेश पांडेय, गोलू यादव, राहुल यादव, आर्यन सिंह आदि उपस्थित थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें