फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कंगना रनौत के बयान पर उबले किसान कांग्रेस कार्यकर्ता, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन; कही ये बात

अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 31 Aug 2024 06:52 PM IST

उप्र कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मंडलायुक्त कार्यालय पर मंडल स्तरीय धरना प्रदर्शन और ज्ञापन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। किसान कांग्रेस के मुरारी राय के नेतृत्व में बीजेपी सांसद कंगना रनौत द्वारा किसानों पर दिए अभद्र बयान के खिलाफ पांच सूत्री राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन मंडलायुक्त को सौंपा। किसान कांग्रेस के तीनों जनपदों आजमगढ़,मऊ व बलिया के जिलाध्यक्षों ने कहा कि भारतीय किसानों के मान-सम्मान और स्वाभिमान के ऊपर भाजपा सांसद कंगना रनौत की अभद्र टिप्पणी से हम आहम हैं। उनके द्वारा देश के अन्नदाताओं को बलात्कारी, हत्यारा, अमेरिका और चीन का एजेंट बताने वाले बयान का हम कड़ा विरोध करते हैं। हमारी मांग है कि देश के अन्नदाता का अपमान भारत देश का अपमान है। इसलिए भाजपा सांसद की सदस्यता समाप्त की जाए। वे सार्वजनिक रूप से सामने आकर देश के किसानों से माफी मांगे। उन पर मुकदमा दर्ज हो, किसान संगठन द्वारा दो करोड़ मानहानि का जो मुकदमा दर्ज कराया गया है कंगना रनौत से भुगतान कराया जाय और प्रधानमंत्री मोदी भाजपा सांसद के प्रति अपना स्टैंड साफ करें। देश के अन्नदाताओं से माफी मांगे, नहीं तो हम भारतीय किसान बड़े से बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। शहर अध्यक्ष नजम ने कहा कि भाजपा का परिचय है देश के किसानों को गाली देना, ये पूरा देश जानता है। इस मौके पर आजमगढ़ के चेयरमैन मुरारी राय, हंसनाथ तिवारी मऊ चेयरमैन, बलिया चेयरमैन, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मो. नजम शमीम, कांग्रेस जिला उपाध्क्ष कौशल कुमार सिंह उर्फ मुन्ना राय, रमेश राजभर, रामगणेश प्रजापति, मिर्जा शाने आलम बेग आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें