फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आजमगढ़ के कंहरिया अस्थाई गो आश्रय स्थल में 10 पशुओं की मौत, बेहाली से परेशान हैं लोग

अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 08 Jul 2024 08:05 PM IST

आजमगढ़ के विकास खंड के ग्राम पंचायत कम्हरिया में बने अस्थाई गो आश्रय स्थल में सोमवार को 10 पशुओं के मरने का मामला प्रकाश में आया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने जेसीबी से गडढ्ढ़ा खोदवाकर मृत गोवंशों को दफन कराया।तहसील मुख्यालय से 15 किमी की दूरी पर स्थित अस्थायी गो आश्रय स्थल देख रेख, दवा और इलाज अभाव में बेजुबान गोवंश अपना दम तोड़ रही हैं। जिसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा लगातार ग्राम प्रधान और सचिव को दी जा रही है, लेकिन सूचना के बाद भी गोवंशों का बुरा हाल है। गोवंश चारा-पानी व इलाज के अभाव में आए दिन मर रहे हैं।ग्रामीणों ने बताया कि पशु चिकित्साधिकारी कभी आते ही नहीं सिर्फ कागजी खानापूर्ति में लगे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें