फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्यालय की जर्जर स्थिति पर छात्रों में रोष, किया प्रदर्शन; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Fri, 20 Mar 2026 07:07 PM IST

आजमगढ़ जिले के चंडेश्वर स्थित श्री दुर्गा जी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भवन की बदहाल स्थिति को लेकर छात्रों में गहरा रोष है। बीएससी एग्रीकल्चर तृतीय सेमेस्टर के छात्र संग्राम सहित अन्य छात्रों ने शुक्रवार को डीएम को ज्ञापन सौंपकर परिसर की जर्जर छत, दीवारें, प्रयोगशालाएं, शौचालय और पेयजल व्यवस्था की ओर तत्काल ध्यान आकर्षित करने की मांग की है। छात्रों का आरोप है कि 23 दिसंबर 2025 को आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी, इसके बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कई बार प्राचार्य और उच्च अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद स्थिति जस की तस है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मरम्मत कार्य जल्द शुरू नहीं हुआ, तो संवैधानिक तरीके से भूख हड़ताल या महाविद्यालय मुख्य द्वार पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर शिवम कुमार, रितिक रोशन सहित समस्त छात्रों ने हस्ताक्षर कर प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें