फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त जवान के बंद मकान का ताला तोड़ लाखों की चोरी, VIDEO

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छोटकी सेरिया में चोरों ने भारतीय सेना से सेवानिवृत्त जवान के बंद मकान का ताला तोड़कर करीब 80 हजार रुपये नगद समेत लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। चोर जाते जाते घर में लगा सीसीटीवी का डीवीआर भी अपने साथ ले गए, ताकि उनकी पहचान न हो सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है। छोटकी सेरिया निवासी सत्येन्द्र कुमार सिंह फौज से रिटायर होने के बाद वर्तमान में अपने परिवार के साथ लखनऊ में रहते हैं। गांव स्थित मकान बंद पड़ा था। 18 अप्रैल की रात अज्ञात चोरों ने घर के मेन गेट और अंदर के सभी कमरों का ताला तोड़कर प्रवेश किया। चोरों ने अलमारी व बक्सों को खंगालते हुए 80 हजार की नगदी, सोने की चेन, अंगूठी, बाली और चांदी की पायल समेत अन्य कीमती सामान बटोर लिया। घटना की जानकारी रविवार को तब हुई, जब सत्येन्द्र कुमार सिंह की मां घर पहुंची। घर के टूटे ताले और बिखरा सामान देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना फोन पर अपने पुत्र को दी। पीड़ित ने बताया कि चोर घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी उखाड़ ले गए हैं। पीड़ित सत्येन्द्र कुमार सिंह ने इस संबंध में थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें