आजमगढ़ के कलेक्ट्रेट सभागार में उप्र विधान परिषद की नियम पुनरीक्षण समिति की समीक्षा बैठक सभापति धर्मेंद्र कुमार भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विभागवार समीक्षा कर सभापति ने अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने और पात्र व्यक्तियों तक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।