आजमगढ़ की एकमात्र सब्जी मंडी में साफ-सफाई के नाम पर मात्र कोरम ही पूरा किया जा रहा है। हर तरफ गंदगी का अंबार है। जगह-जगह सड़क के किनारे कूडे का ढ़ेर जमा है। कहने को तो प्रतिदिन सब्जी का निकलने वाला वेस्ट उठा लिया जाता है। लेकिन, इसके इतर नालियों की सही ढंग से सफाई नहीं होती है। जिससे दो दिनों से हो रही बारिश के चलते इधर-उधर जल-जमाव देखने को मिला। साथ कई जगहों पर कचरा एक किनारे पड़ा था। बेलइसा क्षेत्र में स्थापित मंडी परिसर अव्यवस्थाओं का गढ़ बनकर रह गया है। मंडी परिसर में चारो तरफ फैली गंदगी व लगे कूड़े के ढेर मंडी प्रशासन के साफ-सफाई व्यवस्था की पोल खोलने के लिए काफी हैं।