फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्मर्षि समाज के होली मिलन समारोह में खेली गई फूलों की होली, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Sat, 21 Mar 2026 09:18 PM IST

ब्रह्मषि भूमिहार समाज सेवा समिति की ओर से शनिवार को नेहरू हाल सभागार में होली मिलन और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। इस दौरान जमकर गुलाब के फूलों की होली खेली गई। इस दौरान समाज के विकास में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया। अध्यक्षता करते हुए डॉयट प्राचार्य अमर नाथ राय ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन होते रहना चाहिए। इससे समाज के लोगों को एक दूसरे को जानने का अवसर मिलता है। एसोसिएशन के अध्यक्ष आरपी राय ने कहा कि संगठन लगातार प्रगति कर रहा है। काफी संख्या में समाज के लोग इससे जुड़े हैं। हमारे समाज किसी से पीछे नहीं है। आज हमारे बीच में ऐसे-ऐसे लोग बैठे हैं जिन्होंने समाज के मान को बढ़ाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। कार्यक्रम का संचालन रंजन राय और स्नेहलता राय ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय, दीपक राय, सूरज राय, बृजेश राय, राकेश राय, अनिल राय, मनीष राय सूरज, रजनीश राय, सौरभ राय,गुलाब राय, लल्लन राय आदि उपस्थित थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें