फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओम प्रकाश ने कहा- नौ साल के कार्यकाल में प्रदेश में कहीं दंगा नहीं हुआ, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 30 Jan 2026 09:56 PM IST

प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि देश और प्रदेश संविधान से चल रहा है। अगर प्रदेश में कोई भी व्यक्ति कानून हाथ में लेने का काम करेगा तो प्रशासन उसके साथ वैसे ही निपटेगा। कैबिनेट मंत्री शुक्रवार को जिले में पहुंचने के बाद पत्र प्रतिनिधियों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले दंगे होते थे। इस सरकार के नौ साल के कार्यकाल में प्रदेश में न कहीं दंगा हुआ और न ही कहीं कर्फ्यू लगा। आज अगर कोई भी अपराधी अपराध कर रहा है तो पुलिस उसे 48 घंटे के भीतर सलाखों के पीछे पहुंचा दे रही है। अपराधियों को अब डर सता रहा कि कहीं बाबा का बुलडोजर न आ जाय। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वह पाकिस्तान का पानी पीते हैं। अगर वह सरकार के सुर में सुर मिलाएंगे तो उन्हें वोट कौन देगा। इसलिए वह सरकार का विरोध करते हैं। विपक्ष ने अयोध्या में राम मंदिर का विरोध किया। किसान सम्मान निधि का भी विरोध किया क्योंकि अब किसानों के खाते में सीधे पैसा जा रहा है। पहले बीच में खत्म हो जाता था। विपक्ष पूरी तरह से परेशान है। 2027 के विधान सभा चुनाव में हम लोग बराबर लगे हुए हैं। जिले की सभी 10 सीटों को जीतेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें