फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना, 14 जोड़ों ने लिए सात फेरे, सभी को मिले 35 हजार रुपये व अन्य सामान

अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 17 Nov 2024 07:02 PM IST

विकासखंड महाराजगंज के प्रांगण में रविवार को 14 जोड़े मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के तहत एक दूसरे संग सात फेरे लिए। वहीं रिश्तेदार और दोस्तों ने भी जश्न मनाया। जोड़ों को उपहार भी प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि ब्लॉक पूर्व प्रमुख बिलरियागंज रमेश यादव ने कहा कि यह सरकार का सराहनीय कार्य है। इस कार्यक्रम के माध्यम से गरीब बेटियों के हाथ पीले कराए जा रहे हैं। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पारस नाथ यादव ने उनके मंगल भविष्य की कामना की। खंड विकास अधिकारी राम सुमिरन ने कहा कि सरकार गरीबों को योजनाओं से लाभान्वित कर उन्हें सम्मान देने का कार्य कर रही है। 26 जोड़ों का रजिस्ट्रेशन कराया गया था। जहां 14 जोड़ों की शादी हुई। जिसमें महाराजगंज के छह, बिलरियागंज के छह व हरैया के दो जोड़े शामिल हुए। प्रत्येक जोड़े को 35 हजार रुपए, बक्सा व सामान दिया गया। इस दौरान मुकेश कुमार यादव, पुष्पा, शंभू प्रसाद, आलोक मिश्रा, शिवानंद यादव, विनोद कुमार मिश्रा मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें