फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अंबारी में लगी सचल न्यायालय, सुलह-समझौते से निपटा मारपीट का मुकदमा, देखें VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 30 May 2025 01:04 PM IST

ग्राम न्यायालय फूलपुर द्वारा जनपद एवं सत्र न्यायालय के तहत शुक्रवार को कंपोजिट विद्यालय अंबारी में सचल न्यायालय का आयोजन किया गया। इस दौरान सुलह-समझौते के माध्यम से एक मारपीट के मुकदमे का निस्तारण किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। ग्राम न्यायालय फूलपुर के न्यायाधीश हर्ष आनंद की अगुवाई में यह कोर्ट सुबह 9:30 बजे से 11 बजे तक संचालित हुई। अधिवक्ता विनोद कुमार यादव ने बताया कि मकदूमपुर गांव में 2019 में हुई मारपीट के एक मामले में विष्णु शर्मा ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। दोनों पक्षों की सहमति से सुलह-समझौते के तहत इस मामले का निस्तारण किया गया। न्यायाधीश हर्ष आनन्द ने कोर्ट के बाद कंपोजिट विद्यालय अंबारी के परिसर और वहां की लाइब्रेरी का निरीक्षण किया और इसकी सराहना की। उन्होंने प्रधानाध्यापक राजेश यादव से विद्यालय के बारे में जानकारी ली। राजेश यादव ने बताया कि इस विद्यालय से पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल स्व. रामनरेश यादव, पूर्व सांसद रामकृष्ण यादव और बलिहारी बाबू जैसे कई विशिष्ट लोग शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं। इस अवसर पर पेशकार सुधाकर यादव, महीप सिंह, रामनवल, अधिवक्ता विनोद कुमार यादव, चन्द्रेश यादव, धीरेंद्र चन्द्र यादव, संदीप और राजेश यादव आदि उपस्थित रहे। न्यायाधीश हर्ष आनन्द ने कहा कि ग्राम न्यायालय का उद्देश्य उन लोगों तक न्याय पहुंचाना है, जिन्हें कोर्ट तक पहुंचने में कठिनाई होती है। इसके लिए गांवों में सचल न्यायालय का आयोजन किया जाता है। अंबारी में पहली बार ग्राम न्यायालय का आयोजन हुआ, जिसमें एक मुकदमे का निस्तारण किया गया। भविष्य में भी गांवों में ऐसे आयोजन जारी रहेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें