भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने गुरुवार को नगर के होटल में पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव की जनसभा में भगदड़ के आरोप वाले बयान पर प्रतिक्रिया देने के साथ ही कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले को लेकर ममता बनर्जी और इंडिया गठबंधन पर हमला बोला।