फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अंतर्राष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ जनपद में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर संचालित साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए टेलीग्राम के माध्यम से चीनी साइबर अपराधियों के लिए काम करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 6.32 लाख रुपये नकद, 11 मोबाइल फोन, 12 एटीएम कार्ड, चेकबुक, कैश काउंटिंग मशीन, एक विदेशी सिम कार्ड और एक स्कॉर्पियो वाहन बरामद किया गया है। इससे पहले इसी गिरोह के चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बुधवार की रात साइबर थाना पुलिस टीम ने लखनऊ से दोनों अभियुक्तों को हिरासत में लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें