आजमगढ़ के सगड़ी विधानसभा क्षेत्र स्थित रामनगर गांव में पांच हिंदू भाइयों ने आपसी सौहार्द और इंसानियत की एक ऐसी मिसाल पेश की है, जो पूरे प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के लिए प्रेरणा बन गई है। इन भाइयों ने लगभग 30 लाख रुपये मूल्य की जमीन मुस्लिम समुदाय को कब्रिस्तान के लिए दान कर दी है।