फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : प्रदेश रैकिंग में 15वें तो राष्ट्रीय रैंकिंग में 34वें स्थान पर आजमगढ़ का जिला चिकित्सालय, क्या बोले एसआईसी

अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 31 Aug 2024 05:42 PM IST

शासन की ओर से सरकारी अस्पतालों में मिलने वाली सुविधाओं को लेकर देश और प्रदेश स्तर पर रैंकिंग जारी की जाती है। जुलाई माह की जारी रैंकिंग में मंडलीय जिला चिकित्सालय को प्रदेश में 15वां और देश में 34वां स्थान प्राप्त हुआ है। रैंकिंग में सुधार होने से चिकित्सालय कर्मियों में हर्ष व्याप्त है। सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर मिलने वाली सुविधाओं के आधार पर हर महीने प्रदेश स्तर पर हेल्थ रैंकिंग जारी की जाती है। शासन द्वारा रैंकिंग जारी की गई हैं। जिसमें प्रदेश के सभी 18 मंडलों और 75 जनपदों की रैंकिंग प्रदर्शित की गई है। 966 टोकन के साथ मंडलीय जिला चिकित्सालय को प्रदेश के 75 जनपदों में 15वां स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं राष्ट्रीय रैंकिंग में उसे 34वां स्थान मिला है। अस्पताल को यह रैंकिंग प्रसव पूर्व जांच (एएनसी), सीएचसी पर सिजेरियन प्रसव, स्टिल बर्थ रेसियो, परिवार नियोजन की स्थायी सेवाओं और संपूर्ण टीकाकरण में भी बेहतर प्रदर्शन करने पर मिला है। वहीं मंडल के दो अन्य जनपद और मऊ और बलिया आजमगढ़ से काफी पीछे हैं। इस संबंध में एसआईसी डॉ. आमोद कुमार ने बताया कि जनवरी से लेकर अब तक हम नौवें स्थान पर चल रहे थे। अगस्त माह में हमारी रैंकिंग 15वीं है। ऐसा इसलिए है कि जब टोकन की संख्या कम हो जाती है तो रैकिंग गिर जाती है। जब टोकन बढ़ते हैं तो रैंकिंग सुधर जाती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें