फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय अधिवेशन का परमिशन रद्द करने पर भड़के, निकाला मार्च; VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 22 Jan 2026 04:14 PM IST

26 से 30 दिसंबर तक कटक ओडिसा में बामसेफ व भारत मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन की परमिशन रद्द किए जाने पर बृहस्पतिवार को बहुजन मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जुलूस मार्च निकाला। शहर में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम होने के चलते प्रशासन ने जुलूस को कलेक्ट्रेट जाने से रोक दिया। इससे गुस्साए कार्यकर्ताओं ने ठंडी सड़क स्थित पार्क में जमकर नारेबाजी की। बहुजन मुक्ति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष लाल बहादुर त्यागी ने कटक के अधिवेशन का परमिशन रद्द किए जाने को आरएसएस और भाजपा का षडयंत बताया। कहा कि इस अधिवेशन की परमिशन नियम संगत ली गई थी। प्रशासन ने पूरी जांच-परख करके ही परमिशन दी थी। पर भाजपा और आरएसएस को यह इतना नागवार गुजरा कि प्रशासन से परमिशन को ही रद्द करा दिया। यह न केवल लोकतंत्र पर हमला है, बल्कि ओबीसी, एससीएसटी और मूल निवासी समाज की आवाज दबाने का प्रयास है। मंडल अध्यक्ष अभिमन्यू प्रधान ने कहा कि किसी भी सूरत में इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि भारत का संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं है, यह जनता की स्वतंत्रता, सम्मान और उज्जवल भविष्य की गारंटी भी है। भाजपा व आरएसएस किसी की आवाज दबा नहीं सकते। इस दौरान ठंडी सड़क स्थित पार्क में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर धर्मेंद्र चौहान, सुबाष बौद्ध, रामदवर, विरेंद्र कुमार, नागेंद्र कुमार विश्वकर्मा, दीपक बौद्ध आदि उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें