फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आजमगढ़ में कनेक्शन काटने पहुंची टीम के साथ मारपीट, दो लोग हिरासत में, थाने का घेराव

अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 20 Jan 2025 12:47 AM IST

निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा पुलिस चौकी के खुदादादपुर गांव के काफी संख्या में ग्रामीण निजामाबाद थानेपर पहुंची और हंगामा शुरू कर दिया। महिलाओं ने बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा खुद के साथ छेड़खानी का आरोप लगाया। वहीं विद्युत विभाग की टीम द्वारा छह लोगों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी गई है। खुदादादपुर दलित बस्ती में रविवार को विद्युत विभाग की टीम चोरी से बिजली का उपभोग करने और बड़े बकाएदारों का कनेक्शन काटने के लिए पहुंची। इस दौरान टीम ने दलित बस्ती में कई लोगों को चोरी से विद्युत का उपभोग करते हुए पकड़ा। इस दौरान कुछ लोगों और बिजली विभाग के कर्मचारियों के बीच हाथा पाई हो गई। विद्मुत कर्मियों ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस बस्ती के सोनू और सर्वेश नामक युवक को लेकर थाने आई। इसके बाद हरिजन बस्ती के लोग थाने पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। हरिजन बस्ती की महिलाओं ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर घर में घुसकर छेड़खानी का आरोप लगाया। वहीं, बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि इस तरह की कोई बात नहीं है हम लोगों ने केवल जितने भी बिजली बकाएदार हैं उनको चेतावनी देकर उनके बिजली कनेक्शन को काटा है। क्योंकि बिल काफी लंबा बकाया था। हम लोगों को ऊपर से आदेश था कि लंबे बकाएदारों का कलेक्शन काट दिया जाए। समाचार लिखे जाने तक अब भी गांव के लोग थाने पर जमे थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें