आजमगढ़ जिले के कंधरापुर थाना क्षेत्र के भंवरनाथ के पास देसी शराब के गोदाम पर चोरों ने धावा बोल दिया। चोर कैश काउंटर में रखे एक लाख 88 हजार रुपये चोरी कर ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस घटना स्थल की जांच-पड़ताल कर वापस चली गई। पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही और जांच पड़ताल कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रही है।