आजमगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) पर भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी आजमगढ़ के नेता व उत्तर प्रदेश अभिभावक महासंघ के सचिव गोविंद दुबे की अगुवाई में बृहस्पतिवार को डॉ. अंबेडकर पार्क में धरना दिया गया। इस दौरान एडीए की कार्यप्रणाली के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और चार सूत्री मांगें उठाई गईं।