फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजर्व पुलिस लाइन ने जीती ट्रॉफी, डीआईजी की टीम को दी पटखनी; VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 18 Dec 2025 07:40 PM IST

रिजर्व पुलिस लाइन स्थित ग्राउंड में 15 दिसंबर से आयोजित चार दिवसीय वॉलीबॉल एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। वॉलीबॉल प्रतियोगिता के खेले गए फाइनल मुकाबले में रिजर्व पुलिस लाइन की टीम ने डीआईजी की टीम को पटखनी देते हुए खिताब पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन खेले गए वॉलीबॉल के फाइनल मुकाबले में रिजर्व पुलिस लाइनकी टीम ने उत्कृष्ट सामूहिक प्रदर्शन करते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र की टीम को 3–1 से पराजित कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अनुशासन, खेल भावना और जुझारूपन का शानदार प्रदर्शन किया। वहीं बैडमिंटन प्रतियोगिता के मेंस सिंगल फाइनल में विनेश सिंह ने अनीश मौर्या को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं मेंस डबल फाइनल में इंद्रजीत और कमलेश कुमार की जोड़ी ने रवि गुप्ता एवं बजरंगी बली पाल की जोड़ी को हराकर खिताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने विजेता और उपविजेता टीमों को बधाई दी और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं पुलिसकर्मियों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। समापन समारोह में एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह, एसपी यातायात विवेक त्रिपाठी, सीओ सिटी शुभम तोदी, सीओ लालगंज भूपेश कुमार पाण्डेय, सीओ सदर आस्था जायसवाल, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीउपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें