फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आजमगढ़ के सुहेलदेव विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह संपन्न,राज्यपाल ने की समारोह की अध्यक्षता,समझाया शिक्षा का महत्व

आजमगढ़ के महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में सोमवार को भव्य दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने की। दीक्षांत में 83 मेधावी छात्रों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह की शुरुआत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर प्रदीप शर्मा के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय ने पिछले वर्षों में कई महत्वपूर्ण शोध और नवाचार किए हैं, जो शिक्षा के स्तर को बढ़ाने में सहायक सिद्ध हुए हैं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्ति का माध्यम नहीं है, बल्कि यह समाज और देश के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मेधावियों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी शिक्षा को केवल नौकरी पाने का साधन न समझें, बल्कि समाज के उत्थान के लिए उपयोग करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें