फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में पशु तस्करी का भंडाफोड़, केयर टेकर और पिकअप चालक गिरफ्तार, VIDEO

प्रगति चंद Updated Wed, 07 Jan 2026 05:24 PM IST

आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने गोवंश तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए गौशाला के केयर टेकर तेज प्रताप शाही उर्फ पप्पू और वाहन स्वामी पूरनमल यादव को गिरफ्तार कर लिया। इससे पूर्व पुलिस ने चार जिंदा गोवंश व घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन को बरामद किया था। पुलिस की जांच के दायरे में ग्राम प्रधान समेत चार से अधिक लोग शामिल है। जांच में दोषी मिलने पर जल्द ही पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी करेगी। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि चार जनवरी 2026 को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पारनकुंडा स्थित गौशाला से कुछ लोग गोवंश की चोरी कर उन्हें पिकअप वाहन पर लादकर जनपद मऊ के रास्ते बिहार ले जाने की तैयारी में हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गौशाला के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। मौके से पिकअप वाहन से चार जिंदा गोवंश बरामद किए गए। एसपी ग्रामीण ने बताया कि इस मामले में जीयनपुर कोतवाली में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत किया गया। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि छह जनवरी को जीयनपुर पुलिस संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने भरौली मोड़ से आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बलिया जनपद के नगरा थाना क्षेत्र के करमौता गांव निवासी एवं पिकअप वाहन स्वामी पूरनमल यादव व जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के पारनकुंडा गांव निवासी एवं गौशाला के केयर टेकर तेज प्रताप शाही उर्फ पप्पू शामिल हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें