फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा बैद्यनाथ धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रेलर में घुसी, तीन घायल;VIDEO

सुभाष गुप्ता Updated Thu, 06 Aug 2026 05:03 PM IST

आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह बाबा बैद्यनाथ धाम से जलाभिषेक और दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से जा भिड़ी। हादसे में कार सवार तीन श्रद्धालु घायल हो गए, जबकि दो अन्य को मामूली चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार जनपद बस्ती निवासी पांच श्रद्धालु कार से झारखंड स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम से दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे। सुबह देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बुढ़ऊ बाबा पेट्रोल पंप के पास पहुंचने पर किसी कारणवश चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से जा टकराई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें