आजमगढ़ जिले के फूलपुर थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को डाकघर के पोस्ट मास्टर से हुई लूट की घटना का खुलासा किया। घटना 18 अगस्त को मुड़ियार से चितरावल रोड पर हुई थी। पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका एक अन्य साथी भी पकड़ा गया। मौके से एक आरोपी भागने में सफल रहा। पुलिस ने घटनास्थल से दो तमंचा, कारतूस, बाइक, मोबाइल, नकदी व पोस्ट मास्टर का आधार-पैन कार्ड समेत लूट का पूरा बैग बरामद किया। घायल बदमाश के अनुसार घटना वाले दिन वह गर्लफ्रेंड से मिलने के बहाने जिम में आए युवक से बाइक मांगकर ले गया था।