फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कुंटू सिंह के सहयोगी की 15 लाख से अधिक की जमीन कुर्क, सहयोगी के ऊपर दर्ज हैं एक दर्जन से अधिक मुकदमे

अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 31 Aug 2024 04:37 PM IST

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कसड़ा आइमा गांव में शुक्रवार को एसडीएम और सीओ सगड़ी ने पहुंचकर माफिया सरगना कुंटू सिंह के सहयोगी मेवा लाल की 15 लाख से अधिक की जमीन को कुर्क किया। प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान दो थानों की फोर्स भी मौके पर मौजूद रही। मेवालाल पर गिरोह बंद एवं सामाजिक क्रिया कलाप गुंडा एक्ट के तहत जिला मजिस्ट्रेट ने कुर्की का आदेश दिया था। जिसके क्रम में शुक्रवार को एसडीएम सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार एवं सीओ सगड़ी शुभम तोदी दो थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने कसड़ा आइमा में जमीन की कुर्की कराई। जमीन का कुल बाजार मूल्य छह लाख47 हजार 400 रुपए है। मेवालाल के पुत्र बृजेश कुमार के नाम से छतरपुर में दर्ज जमीन की भी कुर्की की। जिसका कुल बाजार मूल्य नौ लाख 42 हजार 230 रुपये है। टीम ने मौके पर पहुंचकर डुग्गी पिटवाकर जमीन को कुर्क किया और जमीन का संरक्षण तहसीलदार सगड़ी विवेकानंद दुबे के सुपुर्द किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें