गश्त पर निकली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामनिहाल वर्मा, कांस्टेबल सर्वेश यादव और कांस्टेबल कमाल अंसारी शामिल थे। सूचना पर कार्रवाई करते हुए जब डीसीएम को रोका गया, तो चालक गाड़ी छोड़कर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने तत्काल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में राकेश यादव निवासी शाहजहांपुर, अयोध्या, ताजुद्दीन और टिंकू अहमद दोनों निवासी नगरोपार, मोहम्मदाबाद गोहना, मऊ शामिल हैं।