अहरौला क्षेत्र के फुलवरिया बाजार में लगातार चरमराई बिजली व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को व्यापारी, किसान और नौजवानों का गुस्सा फूट पड़ा। भारी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मौके पर उच्च अधिकारियों को बुलाने की मांग करते हुए जल्द समस्या समाधान न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।