फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय चिकित्सालय में मरीज के परिजनों से धन उगाही का आरोप;video

अभिनव कुमार Updated Sat, 27 Jun 2026 04:35 PM IST

आजमगढ़ जिले में मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती एक मरीज के परिजनों ने वार्ड नंबर-19 के कर्मचारियों पर धन उगाही का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि भर्ती के दौरान उनसे प्रतिदिन 100 रुपये लिए गए और बिना पैसे दिए डिस्चार्ज संबंधी कागजात देने से भी इनकार किया गया। अजमतगढ़ निवासी मनीता ने बताया कि उनके ससुर लालजी सोनकर (85) पिछले 17 दिनों से मंडलीय चिकित्सालय के वार्ड नंबर-19 में भर्ती थे। आरोप लगाया कि वार्ड के कर्मचारियों ने इलाज के दौरान प्रतिदिन 100 रुपये की मांग की और 17 दिनों तक नियमित रूप से पैसे वसूले। उनका कहना है कि मरीज की छुट्टी के समय भी बिना पैसे दिए डिस्चार्ज का कागज नहीं दिया जा रहा था। मनीता ने पूरे मामले की शिकायत कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि सरकारी अस्पताल में इस तरह की वसूली गरीब मरीजों और उनके परिजनों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन रही है। अस्पताल की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। मामला सामने आने के बाद मंडलीय चिकित्सालय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें