जनपद आजमगढ़ के हरिऔध कला केंद्र में रविवार को डॉ. कन्हैया सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर शामिल हुए। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने ईरान और इस्राइल के बीच चल रहे तनाव को लेकर बड़ा बयान दिया।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इजरायल और अन्य गल्फ देशों में रोजगार के लिए गए उत्तर प्रदेश के श्रमिक पूरी तरह सुरक्षित हैं। इजरायल में करीब 6000 और गल्फ कंट्री में लगभग 2800 श्रमिकों को श्रम विभाग के माध्यम से रोजगार के लिए भेजा गया है। सभी कामगार सुरक्षित स्थानों पर हैं और जहां वे कार्यरत हैं, वहां युद्ध जैसी कोई स्थिति नहीं है।