रामनगरी में दसवें दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार 56 घाटों पर 30 लाख दीप जलाने का लक्ष्य रखा गया है। आयोजन में 2100 ड्रोन का शो, 2100 बटुकों की सरयू आरती, सरयू में आकर्षक फ्लोटर्स और लेजर शो प्रमुख आकर्षण होंगे। दीपोत्सव में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को आमंत्रित किया गया है। दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अयोध्या आएंगे।