फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दिलकुशा महल से अफीम कोठी और अब साकेत भवन, अतीत की धरोहर को सम्मान देने की स्वर्णिम यात्रा

अयोध्या की धरती इतिहास और आस्था का संगम है। इसी धरोहर का एक अनोखा उदाहरण है दिलकुशा महल। नवाब शुजाउद्दौला ने 18वीं शताब्दी में सरयू के तट पर इसे बनवाया था। आलीशान स्थापत्य कला से सुसज्जित यह महल उस दौर में अवध की शान माना जाता था। समय का पहिया घूमते-घूमते इस महल की तस्वीर बदल गई। 1857 की क्रांति के बाद अंग्रेजों ने नवाबों की शान को ठेस पहुंचाने के लिए इस महल को अफीम की खरीद-बिक्री का केंद्र बना दिया। तभी से यह इमारत अफीम कोठी के नाम से जानी जाने लगी। देश की स्वतंत्रता के बाद भी दशकों तक यह ऐतिहासिक धरोहर उपेक्षा का शिकार रहा। साल 2017 में प्रदेश में भाजपा की योगी सरकार के सत्ता में आने के बाद अयोध्या में विकास कार्यों की नई गाथा लिखी गई। इसी क्रम में इस इमारत पर भी राज्य सरकार का ध्यान गया। अफीम कोठी के नाम से जुड़ी नकारात्मक छवि को बदलते हुए इसका नाम साकेत भवन रखा गया। इसके जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर 16.82 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई। आज यह भवन सिर्फ एक ऐतिहासिक स्मारक नहीं, बल्कि आस्था का केंद्र बनने जा रहा है। यहां देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित की जा रही हैं, जिससे आने वाले समय में देश दुनिया से रामजन्भूमि में रामलला के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक यहां का भी दर्शन और पर्यटन भ्रमण कर सकेंगे। दिलकुशा महल से अफीम कोठी और अब साकेत भवन—यह यात्रा केवल नाम बदलने की नहीं, बल्कि अतीत की धरोहर को सम्मान देने और भविष्य की पीढ़ियों को आस्था से जोड़ने की मिसाल है। अयोध्या का यह नया सांस्कृतिक प्रतीक आने वाले वर्षों में पर्यटकों और भक्तों के लिए एक आकर्षण का विशेष केंद्र बनकर उभरेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें