फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: त्रिपुरा के राज्यपाल बोले- बदली-बदली नजर आ रही अयोध्या, राम मंदिर का स्वर्ण मंडित स्वरूप अद्भुत

त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्रसेन रेड्डी रविवार को अयोध्या पहुंचे। सर्किट हाउस में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद इंद्रसेन रेड्डी ने अयोध्या धाम पहुंचकर रामलला के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर निर्माण का अवलोकन भी किया। सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि राम मंदिर का दर्शन बहुत ही अद्भुत रहा। एक साल बाद आया हूं, पूरी अयोध्या बदली- बदली नजर आ रही है। पिछली बार मैं अकेले दर्शन करने आया था लेकिन इस बार परिवार के साथ दर्शन पूजन किया है। राम मंदिर बनने से भारी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से देश बहुत आगे जा रहा है। राम मंदिर का स्वर्ण मंडित स्वरूप बहुत ही अद्भुत है। राम मंदिर का निर्माण कार्य अभी चल रहा है। पूरा मंदिर बन जाने से एक अलौकिक छवि पूरे देश को देखने को मिलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें