फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: संसद भवन की तर्ज पर राम मंदिर की 3400 मीटर लंबी सुरक्षा दीवार का निर्माण शुरू, एक साल में होगी तैयार

संसद भवन की तर्ज पर राम मंदिर की सुरक्षा दीवार का निर्माण शुरू हो गया है। इस दीवार के निर्माण के लिए संसद भवन का भ्रमण श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास की एक टीम ने किया था। सुरक्षा दीवार 3400 मीटर लंबी होगी। एक साल के भीतर इसका निर्माण पूरा हो जाने की संभावना है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास की बैठक मंगलवार को मणिरामदास की छावनी में हुई। बैठक के बाद राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि रामकथा संग्रहालय में अभी सिविल वर्क चल रहा है। इसके बाद डिस्प्ले वर्क का काम शुरू होगा। संग्रहालय में 20 गैलरी होगी। इसमें एक हिस्से का निर्माण आईआईटी मद्रास की टीम 7डी तकनीक से कर रही है। संग्रहालय में रामायण की जितनी भी मूल प्रतियां हैं, वह सब उपलब्ध रहेंगी। ट्रस्ट महासचिव ने बताया कि नवंबर में होने वाले ध्वजारोहण समारोह की तिथि 25 नवंबर फाइनल कर दी गई है। कृष्ण मोहन बने राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र न्यास के नए ट्रस्टी अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास में एक नए सदस्य की एंट्री हो गई है। यह नियुक्ति राम मंदिर के ट्रस्टी रहे कामेश्वर चौपाल के स्थान पर हुई है। उनका फरवरी 2025 में निधन हो गया था। चौपाल के निधन के बाद से ही एक पद रिक्त चल रहा था। इस पर उन्हीं के एससी समाज के व्यक्ति का चयन होना था। पिछले छह महीने से नए सदस्य के चयन पर चर्चा चल रही थी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय ने बताया कि एससी समाज के ही कृष्ण मोहन को राम मंदिर ट्रस्ट का नया सदस्य मनोनीत किया गया है। कृष्ण मोहन हरदोई के रहने वाले हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें