फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: राष्ट्रपति के कार्यक्रम के लिए बनाए जाएंगे 20 सांस्कृतिक मंच 250 कलाकार देंगे प्रस्तुति

अयोध्या में 19 मार्च को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में है राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर के द्वितीय तल पर श्री राम यंत्र की स्थापना करेंगी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पूरे शहर को भव्य और सांस्कृतिक स्वरूप में सजाया जा रहा है। महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट से लेकर राम मंदिर तक राष्ट्रपति के स्वागत के लिए करीब 20 सांस्कृतिक मंच तैयार किए जाएंगे, जहां लगभग 250 कलाकार रामायण आधारित प्रस्तुतियां देंगे। अवधी लोकनृत्य, भजन, बधावा, झांकियां और शंखनाद से पूरा मार्ग भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आएगा। हालांकि अभी उनका रूट निर्धारित नहीं किया गया है वह राम मंदिर जाएंगी जहां उनका करीब पांच घंटे का प्रवास प्रस्तावित है। सुरक्षा व्यवस्था भी बेहद सख्त रखी गई है। एसटीएफ, एटीएस, सीआरपीएफ, पीएसी और सिविल पुलिस की तैनाती के साथ चप्पे-चप्पे पर निगरानी की जाएगी। यह आयोजन न केवल राष्ट्रपति के स्वागत को ऐतिहासिक बनाएगा, बल्कि अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करने का भी एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें