रामनगरी में बुधवार दोपहर करीब 2:35 बजे मौसम ने अचानक करवट ली और हल्की बारिश शुरू हो गई। बारिश शुरू होते ही राम पथ पर मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने राहत महसूस की। कई श्रद्धालु बिना रुके भीगते हुए अपने गंतव्य की ओर बढ़ते रहे, जबकि कुछ ने दुकानों और शेड के नीचे रुककर बारिश थमने का इंतजार किया। हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया और उमस से लोगों को काफी राहत मिली। राम मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं का उत्साह बारिश के बावजूद कम नहीं हुआ। राम पथ पर सामान्य आवाजाही जारी रही।