फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: राम कथा संग्रहालय का निर्माण अंतिम चरण में, 80 प्रतिशत कार्य पूरा

राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या में विकास कार्य लगातार जारी हैं। इसी क्रम में राम कथा संग्रहालय का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। संग्रहालय का लगभग 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष कार्य तेजी से कराया जा रहा है। प्रशासन का लक्ष्य है कि जल्द ही संग्रहालय को श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए खोल दिया जाए, ताकि देश-विदेश से आने वाले लोग भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों तथा सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक तकनीक के माध्यम से करीब से देख सकें। राम कथा संग्रहालय अयोध्या की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाई देने वाला केंद्र बनेगा। संग्रहालय में कुल 20 भव्य गैलरियों का निर्माण किया जा रहा है, जहां रामायण काल से जुड़े प्रसंगों, पात्रों और परंपराओं को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा। वर्तमान में अपर फ्लोर, अंडरग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर पर निर्माण कार्य जारी है। अब तक पांच गैलरियां स्थापित की जा चुकी हैं। निर्माण कार्य की पहली अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित थी, लेकिन कार्य पूर्ण न होने पर नई डेडलाइन 30 जून तय की गई है। वहीं बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अलग उपकेंद्र स्थापित किया जाएगा। अब तक 120 केवीए लाइन से बिजली आपूर्ति की जा रही थी, अब नए उपकेंद्र से 1340 केवीए की लाइन से सिर्फ राम कथा संग्रहालय संचालित किया जाएगा। बिजली संबंधी कार्य पूरा करने के लिए तीन माह का अतिरिक्त समय मांगा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें