फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रौजागांव के पास सड़क हादसा, बस की टक्कर से महिला समेत दो की मौत

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 05 May 2026 01:52 PM IST

अयोध्या के रौजागांव मिल के पास मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में महिला सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब लखनऊ की ओर से आ रही श्रद्धालुओं से भरी डबल डेकर टूरिस्ट बस ने सामने से जा रहे लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक बस के नीचे दब गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। क्षेत्राधिकारी रुदौली आशीष निगम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। हालात को देखते हुए आसपास के चार थानों की पुलिस फोर्स को भी बुला लिया गया, जिसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने आनन-फानन में क्रेन मंगाकर बस के नीचे दबे युवक को बाहर निकाला और गंभीर हालत में उसे तत्काल अस्पताल भेजा, जहां उसका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि हादसे में मृतक व घायल सभी लोग पटरंगा थाना क्षेत्र के चौहान पुरवा और मटोली गांव के निवासी हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें