अयोध्या। ज्येष्ठ माह के पहले बड़े मंगल पर अयोध्या में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। हनुमानगढ़ी मंदिर समेत सभी हनुमान मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने बजरंगबली के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन हुआ, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। जय श्री राम और जय बजरंगबली के जयकारों से शहर गूंजता रहा। दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या धाम पहुंचे। मलमास के कारण बड़े मंगल का क्रम कुछ समय के लिए रुकेगा। वहीं इस बार ज्येष्ठ माह दो भागों में होने से कुल आठ मंगलवार पड़ेंगे।